वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: June 11, 2021 7:32 AM
Follow Us:

वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जनता पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर दुःखी , लोगों का दुख बांटने के लिए दिए फूल ।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता त्रस्त है और इसी को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है । और सरकार से मांग की गई है कि बढ़ती कीमतों पर सरकार रोक लगाएं , ताकि जनता को महंगाई की मार ना झेलनी पड़े । रेवाड़ी में कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है । यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सांत्वना दी है, और कहा है कि वह गुलाब का फूल इसलिए दे रहे हैं ताकि लोगों का दुख बांट सके।

आपको बता दें कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है । जहां सरकार के विरोध हाथो में तकती लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है । विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब 10 पैसे भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तो बीजेपी नेता बड़े-बड़े प्रदर्शन किया करते थे लेकिन आज कितनी तेजी से पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ रहे हैं वह सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से जो दूसरी चीजें हैं वह भी काफी महंगी हो गई है जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ Corona की वजह से लोग आर्थिक तौर पर मार झेल रहे हैं दूसरी ओर सरकार लगातार महंगाई की मार से जनता को मार रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

चिरंजीव राव ने कहा कि बीजेपी की आत्मा को जगाने के लिए उन्होंने आज ये विरोध प्रदर्शन किया है । क्योंकि जनता के दुख दर्द को बीजेपी सरकार ने समझ रही है । ऐसा ही चलता रहा तो बीजेपी का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा ।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment