कालाधन रोकने में नाकाम रही सरकार , 13 साल का रिकॉर्ड टूटा , कालाधन वापिस लाना तो भूल ही गए- विधायक

By Sahab Ram
On: June 19, 2021 12:37 PM
Follow Us:

कालाधन रोकने में नाकाम रही सरकार , 13 साल का रिकॉर्ड टूटा , कालाधन वापिस लाना तो भूल ही गए- विधायक

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने स्विस बैंक से कालाधन वापिस लाने का वायदा किया था , लेकिन भारतियों ने इतना पैसा स्विस बैंक में जमा करा दिया कि 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया |

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

राहुल गाँधी के जन्मदिन के मौके पर रेवाड़ी में कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की ..साथ ही रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर जुबानी हमला बोला है… चिरंजीव राव ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार कालाधन वापिस लाने की बात कहती थी , लेकिन एक रिपोर्ट के आनुसार देश से इतनी बड़ी मात्रा में कालाधन स्वीस बैंक में गया है ..जिसने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है .

साथ ही उन्होंने प्रदेश की मनोहर सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा को सरकार ने केवल लूटने का काम किया है . सरकार के मंत्री इलाके की आवाज नहीं उठाते हुए और विपक्ष की आवाज सरकार दबाने की कोशिस करती है . चिरंजीव राव ने गृह मंत्री अनिल विज की कई मामलों में अनदेखी करने पर कहा कि सरकार अपनी मंत्रियों के पर ही कटाना चाहती है ,

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

चिरंजीव राव ने कहा कि वो एक खुला पत्र मुख्यमंत्री को लिखने जा रहे है ..जिसमें इलाके के उन मुद्दों पर सरकार को चेताया जाएगा , जिसमें सरकार ने कुछ समय में ही पूरा कराने का वायदा किया था . उन्होंने कहा की कैटल फ्री , धारूहेड़ा में दूषित पानी और रेवाड़ी की सड़क की टूटी हालत का मुद्दों उन्होंने विधानसभा में उठाया था जिसपर सरकार ने जवाब में तीन महीने में पूरा करने का आश्वाशन दिया था . लेकिन आजतक कोई काम नहीं कराया गया है .

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment