वैक्सीनेशन कैम्प और सीएचसी डिजिटल विलेज का विधायक ने किया शुभारंभ

By Sahab Ram
On: July 5, 2021 4:15 PM
Follow Us:

वैक्सीनेशन कैम्प और सीएचसी डिजिटल विलेज का विधायक ने किया शुभारंभ

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को क्षेत्र के गांव कंवाली में सीएससी रेवाड़ी तथा नई दिशा युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, कोविड टीकाकरण कैंप एवं सीएचसी डिजिटल विलेज का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर जहां सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

कार्यक्रम में डीएम जगदीप ने प्रदर्शनी के माध्यम से सीएससी की ओर से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कोसली विधायक यादव ने कोसली क्षेत्र के दूसरे डिजिटल गांव का उद्घाटन कर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को वाईफाई से जोडऩे पर विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता आएगी। कोसली क्षेत्र के 30 और बड़े गांव पाइपलाइन में हैं, जिन्हें डिजिटल गांव बनाया जाएगा।कोविड वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ करते हुए कोसली विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सक्रियता, जिला प्रशासन की कुशलता एवं आम जनता के सहयोग से कोरोना की दूसरी लहर पर करीब-करीब काबू पा लिया है।

कोरोना अभी गया नहीं है, इसलिए हम सभी को पूरी सावधानी बरतनी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्ति को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। इस लक्ष्य को लेकर सरकार व जिला प्रशासन बड़ी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में 400 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम की टीम की देखरेख में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। नई दिशा युवा मंच के संरक्षक युवा नेता निशांत यादव ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजसेव तथा युवा शक्ति को एकजुट करने के उद्देश्य से ही इस मंच का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

कोसली क्षेत्र की समस्याओं का निवारण कराना तथा युवा वर्ग के समक्ष आ रही परेशानियों का समाधान भी इस मंच के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएससी के माध्यम से पीएमजी दिशा, दिव्यांगजन रजिस्ट्रेशन, सीनियर सिटिजन, टेली कन्सलटेंसी, पेंशन वितरण, वाई-फाई चौपाल, फसल बीमा योजना, डिजिटल विलेज समेत केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया जा रहा है।इस मौके पर डहीना मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद सोनू यादव, ग्राम सरपंच अमित यादव, वीपी सीएससी नवीन शर्मा, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर मौ. आरिफ, डीएम यादव, राजकुमार, धर्मेंद्र, राजेंद्र औलात, संजय लिसान, रुपेश जैनाबाद, हेडमास्टर राजेंद्र कंवाली समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment