बारिश से हुए नुकसान का सहकारिता मंत्री ने लिया जायजा , मुआवजा देने का आश्वाशन दिया

By Sahab Ram
On: July 21, 2021 9:54 AM
Follow Us:

बारिश से हुए नुकसान का सहकारिता मंत्री ने लिया जायजा , मुआवजा देने का आश्वाशन दिया

रेवाड़ी में पिछले दो दिन हुई भारी बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या खडी हो गई है . बावल हलके के दर्जनभर गांवों में तो राजस्थान से बारिश का पानी आया गया ..जहाँ बाढ़ जैसे हालात बन गए . सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने आज पीड़ित गांवों का जायजा लिया है . और अधिकारीयों को बारिश के पानी के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए .

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

सहकारिता मंत्री ने कहा है कि ख़राब हुई फसल / ट्यूबल और मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया जायेगा ताकि पीड़ित को मुआवजा दिया जा सकें . आपको बता दें कि अरावली पर्वत से ज्यादा बारिश होने के कारण राजस्थान का बारिश का पानी हरियाणा के गांवों में आ जाता है . मानसून के शुरुआत में ही ज्यादा बारिश होने के कारण राजस्थान से सटे हरियाणा के बावल के गाँव खंडोडा . मोहनपुर . टांकडी सहित दर्जनभर गाँव में बड़ी मात्रा में पानी आ गया . जिसके कारण खेतों में पानी जमा हो गया और लोगों के घरो तक पानी पहुँच गया . ग्रामीणों ने कहा कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है , ट्यूबल की मोटर भी ख़राब हो चुकी है.

वहीँ सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि पानी का ठीक इस्तेमाल करने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए गए है . उन्होंने माना कि जल शक्ति अभियान के तहत बारिश के पानी का ग्राउंड वाटर के लेवल को सुधारने की दिशा में जो काम होना था वो नहीं किया जा सका . लेकिन अब अधिकारी इस बारिश के पानी की व्यवस्था करने में लगे हुए है . उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी .

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

बहराल मंत्री जी कह रहे है कि अब बारिश के पानी का सदुपयोग किया जायेगा और पीड़ितों को मुआवजा दिया जायेगा …लेकिन सवाल ये कि आखिर क्यों समय रहते उचित कदम नहीं उठाये जाते …सभी को पता है कि भारी बारिश होने के कारण राजस्थान के पहाड़ो से हरियाणा के गाँवो में पानी आता है .और शहर के कई स्थानों पर जलभराव होता है …लेकिन हर वर्ष केवल बाते की जाती है धरातल पर काम नहीं होता ..अगर ऐसा होता तो ….दक्षिण हरियाणा के जलस्तर को बारिश के पानी से थोडा सुधारा जरुर जा सकता था . और लोगों को इस से परेशानी भी नहीं होती /

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment