आतंकी पन्नू ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल को दी धमकी

By Sahab Ram
On: August 3, 2021 10:53 AM
Follow Us:

आतंकी पन्नू ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल को दी धमकी

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धमकी दी। पन्नू ने 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है। धमकी में कहा कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और  अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा।  गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रिकॉर्ड की गई रेंडम फोन कॉल के जरिए धमकी दी जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के पास सीधे कॉल नहीं आई है।

पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों के पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी 15 अगस्त के दिन झंडा न फहराने की धमकी दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले साल भी हरियाणा को लेकर जहर उगल चुका है। इसको लेकर गुरुग्राम में पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। 

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

जेपी नड्डा को भी मिली धमकी

हाल ही में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी थी। यह धमकी सोमवार को पन्नू ने ऊना के पत्रकारों को फोन कॉल के माध्यम से दी।

सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि देश में हजारों किसानों की मौत के लिए जेपी नड्डा व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं। पत्रकारों की ओर से मामला पुलिस के ध्यान में लाने के बाद एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले में छानबीन की बात कही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

पन्नू के विषय को पनपने नहीं देंगे : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर धमकी भरी कॉल सीधे मेरे पास नहीं आई है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हमारी व्यवस्था चाक चौबंद है, एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। पन्नू का विषय बहुत पुराना है और ऐसे किसी भी विषय को पनपने नहीं देंगे।

source :Amar ujala

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment