बावल से राजगढ़ तक निकाली भाजपा ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा, शहीदों को माल्यार्पण करके परिवार को किया सम्मानित

By Sahab Ram
On: August 9, 2021 2:20 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: भाजपा की तरफ से शहीदों के सम्मान में प्रारंभ की गई तिरंगा यात्रा के तहत सोमवार को बावल विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बावल से प्रारंभ होकर शहीद हरीसिंह के गांव राजगढ़ में पहुंची। सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारीलाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा में 1000 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए और बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  बावल के शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा  पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा के दौरान तिरंगा लहराते हुए और केसरिया रंग की पगड़ियाँ पहनकर वन्दे मातरम्, भारत माता और शहीदों के जयकारे लगाए गए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

  इस दौरान रास्ते में आने वाली तमाम शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ शहीदों के परिजनों को सहकारिता मंत्री ने सम्मानित भी किया। इस दौरान डॉ.बनवारी लाल का भी जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। राजगढ़ पहुंचने के बाद शहीद हरीसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

डॉ बनवारी लाल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी से पहले देश में कारखानों की कमी के कारण सुई का भी निर्माण नहीं होता था, वहीं आज आजादी के बाद देश में बड़े-बड़े उद्योग व कारखाने लगे है, जिनमें तोप व एयरक्राफ्ट भी बनाए जा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में हम अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों के सैटेलाईट भी भेजने लग रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि जब आजादी के 75 वर्ष पूर्व हो तो प्रत्येक नागरिक के सर पर छत हो, हर घर में नल से जल की सुविधा हो, हर व्यक्ति के लिए रोजगार की व्यवस्था हो इन सभी कार्यो के लिए सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश नई शताब्दी के अंदर एक बार फिर से प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए ऊंचे मुकाम पर पहुंचे यह लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक का होना चाहिए तभी हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment