खेल दिवस पर चिरंजीव राव ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 2:33 PM
Follow Us:

खेल दिवस पर चिरंजीव राव ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का किया  शुभारंभ

खेल दिवस के मौके पर विधायक चिरंजीव राव ने गांव आकेडा में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व खिलाडियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हुए कहा कि खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए प्रत्येक युवा को पढाई और नौकरी के साथ-साथ खेलों को भी समय देना चाहिए। इसके बाद विधायक ने आकेडा में बने स्टेडियम और हर्बल पार्क का जायजा लिया।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

चिरंजीव राव ने बताया कि 6 एकड में स्टेडियम उनके पिता जी पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने बनवाया था। लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है यहां पर एक ईंट तक नही लगी है। स्टेडियम में बडी-बडी घास हो गई है। दौडने के लिए ट्रैक नही है और न ही कोई कोच है। वहीं कांग्रेस सरकार में जो बिल्डिंग की शुरूआत करवाई थी वह भी अधुरी ही पडी है। एक तरफ तो हमारे हरियाणा के खिलाडी विदेशों में नाम रोशन कर रहे हैं और दूसरी तरफ हरियाणा सरकार खिलाडियों को आगे बढाने की बजाय पीछे धकेल रही है। यदि स्टेडियमों की ऐसे दयनीय स्थिती रहेगी तो खिलाडियों का तो मनोबल गिरेगा ही। हरियाणा सरकार खिलाडियों का अपमान करने में लगी हुई है।

चिरंजीव राव ने कहा कि आज खेल दिवस है हमारे महान खिलाडी मेजर ध्यान चंद जी की जन्म जयंति है। भाजपा सरकार नाम बदलने में विश्वास रखती है लेकिन खिलाडियों के लिए करती कुछ नही है। यदि भाजपा भाजपा सरकार का ध्यान खिलाडियों को आगे बढाने की तरफ होता तो आज इस स्टेडियम की यह स्थिति नही होती। भाजपा सरकार तो सिर्फ फूड डालो और राज करों की नीति पर चल रही है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

चिरंजीव राव ने कहा कि खेल स्टेडियम ही नही यहां पर 18 एकड में बने हर्बल पार्क का भी यही हाल है। हर्बल पार्क में अलोवेरा, तुलसी, आंवला, गिलोए सहित इम्युनिटी पावर बढाने वाले औषधीय पौधे होने चाहिए लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नही है। इतने पडे पार्क में मात्र एक अस्थाई माली लगा रखा है, एक आदमी क्या-क्या करेगा। इसी तरह आकेडा में बन रही पीएचसी की भी ऐसी ही हालत है। कछुआ गति से यहां की पी एच सी का निमार्ण कार्य चल रहा है। कांग्रेस सरकार में मेरे पिता जी ने 2 एकड में यह पी एच सी मंजूर कराई थी। लेकिन आज 7 साल बीत जाने के बाद भी इसका कार्य पूरा नही हुआ है। जबकि पूरा देश कोरोना महामारी से गुजर रहा है। ऐसे में तो सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लेकिन सरकार का ध्यान केवल अपनी कुर्सी बचाने में है।

शनिवार को करनाल के बसताडा टोल पर निहत्थे किसानों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि आखिर कब तक निर्दयी सरकार किसानों पर अत्याचार करती रहेगी। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नही बची है। सीनियर अधिकारी एक वीडियों में कहते नजर आ रहे हैं कि किसानों के सिर फोड दो। जो किसान देश का पेट भरता है उस किसान का सिर फोडने का आदेश हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार दे रही है। इस मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली कमेटी व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment