गोल्ड मेडलिस्ट मनीष नरवाल : मनीष नरवाल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री,माता पिता को दी बधाई

By Sahab Ram
On: September 5, 2021 10:54 AM
Follow Us:

गोल्ड मेडलिस्ट मनीष नरवाल : मनीष नरवाल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री,माता पिता को दी बधाई

टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले बल्लभगढ़ के मनीष नरवाल के घर रविवार को प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे। पैरालिंपिक में मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी मनीष के माता-पिता को मंत्री मूलचंद शर्मा ने बधाई दी। मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्वीट करके सिल्वर मेडल जीतने वाले सिंहराज अधाना को भी बधाई दी है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह बल्लभगढ़ के लिए बड़े गर्व की बात है कि एक ही स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले दोनों खिलाड़ी उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के मेडल जीतते ही मुख्यमंत्री ने मनीष नरवाल को 6 करोड़ व सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपए के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी कर दी है।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने मनीष नरवाल के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। खिलाड़ी मेडल पर मेडल जीत रहे हैं। मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना की जीत पर फरीदाबाद जिले के साथ-साथ पूरे देश को गर्व है। आप दोनों भी धन्य हैं, आपके बेटे ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

परिवहन मंत्री ने हरियाणा सरकार की खेल नीति व खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को कैश प्राइज, अच्छे ग्राउंड, इंटरनेशनल लेवल के कोच व खेल से जुड़ी बेहतरीन सुविधाएं दे रही है, तभी हमारे खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment