कंवर सिंह की रामपुरा हाउस में एंट्री , बोले अब राव के साथ रहकर ही राजनीति करूँगा

By Sahab Ram
On: September 14, 2021 1:01 PM
Follow Us:

कंवर सिंह की रामपुरा हाउस में एंट्री , बोले अब राव के साथ रहकर ही राजनीति करूँगा

रेवाड़ी की धारूहेड़ा नगर पालिका के चैयरमैन और दसवीं की सर्टिफिकेट विवाद के बाद सुर्ख़ियों में आयें कंवर सिंह ने अब केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के खेमे में इंट्री की है. कंवर सिंह वर्षों से कांग्रेस में रहे और आठ माह पहले चैयरमैन बनने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे. उस वक्त राव इन्द्रजीत सिंह के विरोधी माने जाने वाले हरको बैंक के चैयरमैन डॉ अरविंद यादव ने कंवर सिंह की भाजपा में इंट्री कराई थी. लेकिन आज कंवर सिंह ने राव इन्द्रजीत सिंह से मुलाक़ात कर अपना खेमा बदल लिया है. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभीतक राव इंद्रजीत सिंह खेमे की तरफ से एंट्री को लेकर बयान नहीं आया है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2020 को धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कंवर सिंह हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव के साथ सीधे CM मनोहर लाल से मिलने चंड़ीगढ़ पहुंचे थे। कंवर सिंह के इस कदम से रामपुरा हाउस में नाराजगी थी। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे संदीप बोहरा ने कंवर सिंह के 10वीं के सर्टिफिकेट को फर्जी बता चुनाव आयोग में शिकायत कर दी थी। डीसी यशेंद्र सिंह के आदेश पर तत्कालीन कोसली के एसडीएम ने जांच में सर्टिफिकेट को अवैध माना था। बाद में चुनाव आयोग ने 15 मार्च को कंवर सिंह को शपथ लेने से पहले ही आयोग्य करार दे दिया था।

चुनाव आयोग ने अगस्त में धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर 10 सितंबर प्रचार के आखिरी दिन तक चुनाव मैदान में उतरे तमाम प्रत्याशियों ने खूब पसीना भी बहाया, लेकिन प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 15 मार्च के चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें कंवर सिंह को आयोग्य करार दिया था।  इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उप चुनाव रद्द करने की घोषणा कर दी थी।  ऐसे में 15 सितंबर को इस मामले में दौबारा सुनवाई होनी तय है . साथ ही चर्चा ये चल रही है कि कंवर सिंह का शपथ ग्रहण समारोह कब आयोजित किया जायेगा .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

कंवर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात के बाद विशेष बातचीत में कहा कि मैं 40 साल कांग्रेस में रहा। अब पूरी जिंदगी राव इंद्रजीत सिंह के साथ रहकर ही राजनीति करूंगा। उन्हें अपने शपथ ग्रहण के लिए एडवांस में आमंत्रित भी किया है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment