कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन ही कारगर उपाय 

By Sahab Ram
On: September 21, 2021 10:57 AM
Follow Us:

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन ही कारगर उपाय 

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एक मात्र सुरक्षित उपाय है। लोगों को चाहिए कि वे बिना किसी संकोच के वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल आज बावल के धोबी घाट, तिहाड़ा व प्राणपुरा में वैक्सीनेशन कैम्प का रिबन काटकर शुभारंभ करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं सजग है, उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने इस माह एक करोड़ वैक्सीन खरीदने का निर्णय लिया है ताकि प्रदेश के सभी नागरिकों को जल्दी से जल्दी वैक्सीनेट किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने के लिए अपने ही देश के वैज्ञानिकों को प्रेरित कर अपने ही देश में वैक्सीन बनवाकर न केवल भारत को वैक्सीन प्रदान करने का कार्य किया है बल्कि दूसरे देशों को भी कोरोन वैक्सीन देकर इस महामारी में साथ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर में प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन लगाकर बहुत ही समझदारी का कार्य किया और इस महामारी से लड़ने  के लिए पर्याप्त सुविधाओं को मुहैया करवाने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ही कोरोना की पहली लहर में देश में जनहानि कम हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक देखने को मिली, जिसमें बहुत से लोगों की जान गई। जिन लोगों को हम नहीं बचा पाए उन लोगों के लिए बड़ा दुख है।
मंत्री ने कहा कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों की मांग अनुरूप गांवों में वैक्सीनेश कैम्प लगाकर सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें ताकि सुरक्षा के इस चक्र से कोई भी व्यक्ति छूटने न पाएं।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर झज्जर जिला के गांव पाटौदा में 23 सितंबर को शहीदी दिवस समारोह आयोजित होगा। इस शहीदी दिवस कार्यक्रम में बढचढ कर भाग लें। शहीद किसी जाति-पार्टी विशेष के नहीं होते बल्कि शहीद सभी के होते है। शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की इस खुली हवा में सांस ले रहे है।
गांव प्राणपुरा में कुछ बुजुर्गो ने सहाकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल से अनुरोध किया कि डाक्टर साहब हम तो आपके हाथ से ही वैक्सीन लगवाएंगे। बुजुर्गों के इस अनुरोध व प्यार को देखते हुए डा. बनवारी लाल वैक्सीन लगाने के लिए मान गए और उन्होंने स्वयं के हाथ से लोगों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं, यदि कोई भी व्यक्ति गांव में वैक्सीन के सुरक्षा चक्र से छूट जाएगा तो यह सुरक्षा चक्र अधूरा रह जाएगा।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment