हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर सहकारिता मंत्री ने किया शहीदों को नमन

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 12:04 PM
Follow Us:

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर सहकारिता मंत्री ने किया शहीदों को नमन

हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर राव तुलाराम सहित सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

बता दें कि यह दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर मनाया जाता है। देश के वीर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वीर शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्ररेणा स्त्रोत हैं। हमें इनकी कुर्बानियों एवं बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा करनी चाहिए और उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलते हुए देश प्रेम व भाईचारे की परम्परा को कायम रखना चाहिए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मैं देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन् करता हूं, जिनके बलिदान की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment