ग्रामीण भारत की तरक्की के लिए ‘सहकार से समृद्धि’ नया मूल मंत्र

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 10:56 AM
Follow Us:

ग्रामीण भारत की तरक्की के लिए ‘सहकार से समृद्धि’ नया मूल मंत्र

डॉ. बनवारी लाल ने सहकारिता से जुड़े लोगों को समृद्ध बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर दूरगामी सोच के साथ कार्य आरंभ हो चुका है। केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय का गठन करना एक बड़ा कार्य है। उन्होंने यह बात शनिवार नई दिल्ली में आयोजित देश के पहले राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन सुनने के उपरांत जानकारी देते हुए कही।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

डॉ. बनवारी लाल बावल स्थित अपने आवास से वर्चुअल तरीके से सहकारिता सम्मेलन से जुड़े। सहकारिता मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि लापरवाही का समय समाप्त हो गया है। अब प्राथमिकता का समय शुरू हुआ है। इसलिए सब साथ मिलकर सहकारिता को आगे बढ़ाएं। सहकार से समृद्धि हमारा नया मंत्र है। भारत में सहकारिता आंदोलन कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकता। यहां के विचारों, जनता के स्वभाव में सहकारिता घुल मिल गई है। ये कोई उधार लिया हुआ विचार नहीं है। सहकारिता आंदोलन भारत के ग्रामीण समाज की प्रगति करेगा और एक नई सामाजिक पूंजी की अवधारणा भी खड़ी करेगा।

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि अब देश मे सहकारिता आंदोलन एक नए दौर में पहुंच चुका है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सहकारिता से जुड़े लोगों को समृद्ध बनाने के लिए नए-नए कार्यक्रम चलाए जा रहे है। प्रदेश में सहकारिता मंत्रालय से जुड़े सहकारी बैंक, हरकोफेड, हैफेड, डेयरी विकास प्रसंघ, चीनी मिलों आदि के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को सहकारिता आंदोलन से जुड़ कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment