राव पर कापड़ीवास ने चलायें जुबानी तीर

By Sahab Ram
On: April 15, 2022 3:00 PM
Follow Us:

आपको बता दें कि वर्ष 2018 में रेवाड़ी के बॉय स्कूल के कमरों में कॉलेज की क्लास शुरू की गई थी. पहले ये कहा गया कि सेक्टर 20 में कॉलेज बनाया जाएगा. लेकिन कुछ कारणों की वजह से उस जगह कॉलेज नहीं बन पाया, और आजतक कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिल पाई है. हालात ये है कि स्कूल के कमरों में ही कॉलेज की क्लास लग रही है. एक दिन पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंदरजीत सिंह ने रेवाड़ी के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की थी. रणधीर सिंह कापड़ीवास का आरोप है कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने रेवाड़ी शहर के कॉलेज को जमीन ना मिलने के अभाव में नॉन फिजिबल करने के निर्देश दिए है. जो दर्शाता कि केंद्रीयमंत्री इलाके का कितना भला चाहते है.

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि आज के दिन रेवाड़ी का कोई वालीवारिस नहीं है. राव इन्द्रजीत सिंह ने इलाके का विकास करने की बजाये अपना स्वार्थ सिद्ध किया है. जब वो विधायक थे तब रेवाड़ी में विकास कार्य करायें गए थे. लेकिन उसके बाद से कोई एक काम रेवाड़ी के लोगों के लिए नहीं कराया गया है. कापड़ीवास ने कहा कि चुनाव के दौरान राव इन्द्रजीत सिंह ने उनसे कहा था की अगर बेटी आरती को टिकट नहीं मिलती है तो वो आपकी मदद करेंगे लेकिन वहां भी राव इन्द्रजीत सिंह ने दगा किया था.   कापड़ीवास ने कहा कि राव इन्द्रजीत सिंह का कोई जनाधार नहीं है. अगर जनाधार होता तो वो खुद के लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा में 8 सीट नहीं हराने देते.    

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment