रिपोर्ट में खुलासा: देश में 84 फीसदी घरों की कमाई घटी, 40 लोग अरबपति बने

By Sahab Ram
On: January 22, 2022 12:02 PM
Follow Us:

रिपोर्ट में खुलासा: देश में 84 फीसदी घरों की कमाई घटी, 40 लोग अरबपति बने

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 40 लोग अरबपति हो गए और 84 फीसदी घरों की आमदनी घट गई. जिसमें 4 करोड़ 60 लाख घर गरीबी रेखा के नीचे चले गए है. वहीँ भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में दुनिया के कई देशों से आगे निकल चुका है। देश के अरबपतियों में गौतम अडाणी की संपत्ति में पिछले साल जोरदार इजाफा दर्ज किया गया ।

 

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

कप्तान अजय यादव ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी से दुनिया परेशान है और अब ओमिक्रॉन वैरिएंट ने फिर से चिंता के बादल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना काल में एक ओर जहां गरीबों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है, लेकिन वहीं अमीर लोगों की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है। कोरोना काल में भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति दोगुनी हो गई। वहीं देश में बेराजगारी बहूत ज्यादा बढ चुकी है। लेकिन इस सच्चाई को कोई न्यूज चैनल या कोई बडा अखबार नही दिखा रहा है जोकि लोकतंत्र को खतरा है।

रिपोर्ट में खुलासा: देश में 84 फीसदी घरों की कमाई घटी, 40 लोग अरबपति बने

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि ऑक्सफैम इंडिया की रिर्पोट के अनुसार बिलियनेयर्स इंडेक्स पर अगर नजर डालें तो दुनिया के 500 सबसे ज्यादा अमीर लोगों ने पिछले साल अपनी नेट वर्थ में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। ऑक्सफैम ने कहा कि भारत, जहां शहरी बेरोजगारी पिछले मई में 15 फीसदी तक बढ़ गई थी और खाद्य असुरक्षा खराब हो गई थी, अब फ्रांस, स्वीडन और स्विटजरलैंड की तुलना में अधिक अरबपति वाला देश बन चुका है।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण
रिपोर्ट में खुलासा: देश में 84 फीसदी घरों की कमाई घटी, 40 लोग अरबपति बने
कप्तान अजय यादव – पूर्व वित्त मंत्री – हरियाणा

ऑक्सफैम के मुताबिक, देश में अरबपतियों की संख्या में 39 फीसदी की दर से तेजी आई है और 40 नए अरबपति बने। इस बढ़ोतरी के साथ वर्तमान में देश के अरबपतियों की कुल संख्या 142 हो गई है। ऑक्सफैम ने असमानता पर एक रिपोर्ट में कहा कि देश के अरबपतियों के पास संयुक्त संपत्ति लगभग 720 अरब डॉलर करीब 53 लाख करोड़ रुपये है, जो कि देश की सबसे गरीब 40 फीसदी आबादी से अधिक है।

रिपोर्ट में खुलासा: देश में 84 फीसदी घरों की कमाई घटी, 40 लोग अरबपति बने

ऑक्सफैम ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है कि केंद्र सरकार को स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश करने के लिए देश की सबसे अमीर 10 प्रतिशत आबादी पर 1 फीसदी सरचार्ज लगाना चाहिए। रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा है कि देश के टॉप 10 रईसों के पास इतनी दौलत मौजूद है कि वे देश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को अगले 25 सालों तक फंड कर सकते हैं।

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

 

यादव ने कहा कि सरकार का काम है राजस्व एकत्रित करना लेकिन सरकार ने कोरपोरेट का टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया है और छोटी कंपनियों में 25 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे देश को डेढ लाख करोड का नुक्सान हुआ हैं। इस नुक्सान हो पूरा करन के लिए लोगों पर अप्रत्यक्ष कर लगा दिया गया है जोकि गलत है। भाजपा सरकार में गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और ज्यादा अमीर हो रहा है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment