Ranbir Alia Wedding: रणबीर की शादी का मेन्यू है बेहद खास, आने वाले मेहमानों के कैमेरो पर लगे स्टीकर

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 1:08 PM
Follow Us:

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटिड ग्रैंड वेडिंग का जश्न शुरू हो चुका है. कपूर फैमिली महफिल और खाने-पीने की सबसे ज्यादा शौकीन है. ऐसे में ग्रैंड वेडिंग में इन दोनों ही चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है. रणबीर-आलिया की शादी का मेन्यू बेहद लाजवाब है और इसमें एक से एक शानदार डिशेज रखी गई हैं. 

पहले दिन का मेन्यू

शादी की रस्में गणेश पूजा के साथ शुरू हुईं. ऐसे में पूजा के दौरान प्योर वेज खाना अरेंज किया गया था जिसमें स्पेशली माटुंगा के मुत्थुस्वामी केटरर्स को अरेंज किया गया था. ये साउथ इंडियन डिशेज के लिए जाने जाते हैं. इडली, डोसा, मेडुवाडा के साथ-साथ चाट-पापड़ी, दही-भल्ले जैसी आइटम मेन्यू में है. इतना ही नहीं और भी कई लाजवाब डिशेज को मेन्यू में रखा गया है. बताया जा रहा है कि स्वीट्स के साथ लस्सी भी रखी गई है. 

मानवाधिकारों पर आधारित शॉर्ट फिल्म से दिखाएं अपनी प्रतिभा, आयोग की तरफ से मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

हर दिन का मेन्यू होगा अलग

शादी के हर फंक्शन और हर दिन के लिए अलग-अलग मेन्यू डिसाइड किए गए हैं जिनमें लगभग सभी डिशेज का इंतजाम किया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस मेन्यू में दूल्हे राजा-रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ-साथ मेहमानों की पसंद का भी ख्याल रखा गया है. 

फोन कैमरा पर लग रहे हैं स्टिकर

प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए घर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ सिलेक्टेड गेस्ट लिस्ट है जो कार्यक्रमों में शामिल होंगे लेकिन इनपर भी पाबंदी लगाई जा रही हैं. आने वाले मेहमानों के फोन कैमरा को किया जायेगा बंद. वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के कैमरा पर स्टिकर लगाए जाएंगे ताकि अंदर वो किसी भी तरह से फोटोग्राफ्स औक वीडियो ना शूट कर सकें. 

Short film: हरियाणवी शॉर्ट फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियर हुआ लांच, शो के दौरान कई बार बजी तालियां, नम हुई आंखें

चमचमाती गाड़ियों में वेन्यू पहुंचे दोनों परिवार

शादी की रस्मों में सबसे पहले मेहंदी की रस्म हो गई है. बताया जा रहा है कि आलिया की मेहंदी की रस्म के बाद और सभी रस्में होंगी.  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding) के परिवार वाले भी इस शादी में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं. सज-धजकर वेन्यू के बाहर चमचमाती गाड़ियों में नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor), महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से लेकर रीमा जैन तक तमाम हस्तियों को स्पॉट किया गया. 

कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं

सिक्योरिटी यूनिट के पास स्टिकर के रोल दे दिए गए हैं और अब आने वाले जो भी गेस्ट होंगे उनके मोबाइल कैमरा कवर किए जाएंगे. रणबीर आलिया की शादी के फंक्शन अब शुरू ही होने वाले हैं. हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है.

Film ‘Nai Pahal’ : हरियाणवी लघु फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियम कल बीएमजी मॉल में होगा लांच

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment