ऑनलाइन होगा भूमि का पूरा रिकॉर्ड 

By Sahab Ram
On: July 31, 2020 3:49 PM
Follow Us:

ऑनलाइन होगा भूमि का पूरा रिकॉर्ड 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
डीसी यशेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिले के सभी 412 गांवों की जमाबन्दी सोमवार तक ऑनलाइन करें।
 डीसी यशेन्द्र सिंह शुक्रवार को जिला के सभी राजस्व अधिकारियों बैठक की । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जमाबन्दी होने से कोई भी अपना स्टेटस कही से भी जान सकेगा तथा रजिस्ट्री होने के बाद तुरन्त रिमार्क में आ जायेगा। डी सी ने बताया कि ऑनलाइन जमाबंदी होने से जमीदार को परेशानी नहीं होगी।
डी सी ने बताया कि  
jamabandi.nic.in में लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इसमें भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपना खाता वेबसाइट पर लोग जमाबंदी, नकल, खसरा नंबर आदि ऑनलाइन देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जमीदार को पटवारघर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तथा इससे कालाबाजारी भी नहीं होगी।
भुलेख पोर्टल के माध्यम से मिलेगी सुविधा
डी सी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने भूमि रिकॉर्ड के बारे में विवरण देख सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल से भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड किसी भी समय और किसी भी स्थान पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड पर जानकारी जोड़ने और अपडेट करने की प्रक्रिया भी संभव है। उन्होंने बताया कि हरियाणा जमाबंदी नकल की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल 
jamabandi.nic.in को शुरू किया गया है। इस हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल  से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम हरियाणा के सभी नागरिक अपनी भूमि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे जमाबंदी नक़ल ,खसरा खतौनी ,अपना खाता आदि  ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है । इसके साथ साथ लाभार्थी अपना खेत नंबर ,खतौनी नंबर और हिंसा नंबर संबधी भी जानकारी ले सकते है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment