धारूहेड़ा की गौशाला का जिला नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: August 28, 2020 3:17 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा की गौशाला का जिला नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह यादव ने शुक्रवार को धारूहेड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और यहां पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी ली। जिला नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि गौशाला में शैड का निर्माण करें ताकि पशुओं की देखभाल सही तरीके से हो सकें।  बता दे कि धारूहेड़ा कस्बा में नगर पालिका की सात एकड़ जमीन पर गौशाला बनाई जा रही है , जिसमें आवारा पशुओं को पकडक़र छोड़ा जा रहा है ताकि सडक़ो पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें और साथ ही पशुओं की देखभाल की जा सकें।
उन्होंने कहा कि जो भी गौशाला की आवश्यकता है, उन्हें पूरा किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि गायों के लिए उचित चारा पानी व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। गौशाला में नियुक्त कर्मचारी गायों की नियमित देखभाल करें। किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो उसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि  गौसेवा व रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गायों की सेवा के लिए आगे आएं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment