जिले की मंडियों में एकअक्टूबर से होगी बाजरे की खरीद

By Sahab Ram
On: September 16, 2020 2:35 PM
Follow Us:

जिले की मंडियों में एकअक्टूबर से होगी बाजरे की खरीद

रेवाड़ी, 16 सितंबर। सरकार के निर्देशानुसार जिले की मंडियों में एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी रेट पर खरीद की जाएगी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अक्टूबर से कोसली, रेवाड़ी व बावल अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन किसानों की बाजरे की खरीद की जाएगी जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि किसान अपने बाजरे की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2150 रूपए प्रति क्विंटल के मूल्य पर बेच सकते हैं। इसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जिले के लगभग 46 हजार 893 किसानों ने बाजरे की ब्रिकी के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टेशन करवाया हुआ है, जिन्होंने एक लाख 80 हजार 978 एकड़ में बाजरे की खेती की हुई है। डीसी ने बताया कि बाजरे की हैफेड व वेयरहाउस एजेंसियों के मार्फत मंडियों से खरीदारी की जाएगी। जिले में बाजरे की उपज एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक खरीदी जाएगी।
यहां यह भी बतां दे कि गत वर्ष 31 हजार 828 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, जबकि इस वर्ष बढक़र 47 हजार 910 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। पिछले वर्ष 30 हजार 354 किसानों ने बाजरा के लिए पंजीकरण कराया था जो इस वर्ष बढक़र बाजरे की खरीद के लिए 46 हजार 893 किसानों ने पंजीकरण कराया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment