दो दिवसिय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

By Sahab Ram
On: September 21, 2020 12:59 PM
Follow Us:

दो दिवसिय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
यूथ क्लब रामगढ-भगवानपुर द्वारा दो दिवसिय
प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस दो दिवसिय खेल प्रतियोगिता में फाइनल में पथरेडी की टीम ने नानू की टीम को हराया। जबकि तीसरे स्थान पर जींद और चौथे स्थान पर निमोठ की टीम रही। विजेता टीम पथरेडी को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 11 हजार की राशी दी गई, जबकि दूसरे स्थान पर रही टीम को 5100, तीसरे स्थान पर रही टीम को 3100 और चौथे स्थान रही टीम को 2100 की राशी देर सम्मानित किया।
इस खेल प्रतियोगिता में
रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने खिलाडियों को उत्साहित करते हुए 11 हजार रूपये की राशी भिजवाई। कोरोना पॉजीटीव होने के चलते विधायक चिरंजीव राव होम आइसोलेशन में हैं। इसलिए उन्होंने समाजसेवी ओपी यादव व डा. रामफल यादव को खिलाडियों को उत्साहित करने के लिए भेजा। दोनों अतिथियों ने
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रथम विजेता टीम को सम्मानित भी किया।
ओपी यादव व डा. रामफल यादव ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही आपस में भाईचारा भी बढता है। इसलिए प्रत्येक युवा को पढाई के साथ-साथ खेलने में भी समय देना चाहिए। हमारे हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।
हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में बहूत से गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में टेलेंट तो खूब है लेकिन उनको मौके नही मिलते। हमोर ग्रामिण आंचल में सुविधाओं की कमी के चलते ऐसा होता है। लेकिन युवाओं को हिम्मत नही हारनी चाहिए। क्योंकि प्रयास करने वालों की कभी हार नही होती है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment