NGT की गाइडलाइन की अधिकारी ही उड़ा रहें है धज्जियां

By Sahab Ram
On: October 8, 2020 10:57 AM
Follow Us:

NGT की गाइडलाइन की अधिकारी ही  उड़ा रहें है धज्जियां

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
किसानों द्वारा अपने खेतों में  पराली जलाने पर सरकार किसानों पर मुकदमा तक दर्ज कर रही है । लेकिन जब प्रशासन  ही प्रदूषण फैला रहा हो तो उस पर कार्रवाई कौन करें ।  दिल्ली – जयपुर हाईवे स्थित
रेवाड़ी के रामसिंह गांव स्थित प्रशासन ने गार्बेज डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है।  इसमें न केवल रेवाड़ी जिले का कूड़ा डाला जाता है बल्कि महेंद्रगढ़ जिले का भी कूड़ा लाकर यहां नगर परिषद डालती है ।
डंपिंग यार्ड के आसपास  के गांवों के लोग दुर्गन्ध और धुंआ से परेशान है । स्थानीय लोग कई बार स्थानीय मंत्री डॉ बनवारी लाल ओर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को शिकायत कर चुके लेकिन समस्या का आजतक समाधान नहीं हुआ ।  आपको बता दें कि जिलाधीश यशेंद्र सिंह
NGT की गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर कई बार बैठके कर चुके है। दो दिन पहले हुई बैठक में भी जिलाधीश ने कहा था कि अगर कूड़े में आग लगाई जाती है तो उसका जिम्मेवार नगर परिषद और नगर पालिका का माना जाएगा । लेकिन
जिलाधीश की सख्ती के बावजूद नगर परिषद को डीसी के आदेशों की कोई परवाह नहीं । फिलहाल हालात ये है की यहाँ कूड़ा जलाया जा रहा है . जिससे बड़े स्तर पर प्रदुषण फ़ैल रहा है . और स्थानीय निवासी इस समस्या से जूझ रहे है . ऐसे में  जरुरी है की प्रशासन बयानों से ऊपर उठकर धरातल पर काम करें .

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment