डीसी ने इन्सीडंट कमान्डंर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

By Sahab Ram
On: May 25, 2021 1:56 PM
Follow Us:

डीसी ने इन्सीडंट कमान्डंर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

डीसी ने इन्सीडंट कमान्डंर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 25 मई। कोविड-19 महामारी को देखते हुए जिले में शांति और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने अपने आदेशों में कहा हैं कि भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं, दवाई, चारा, बीज, उर्वरक आदि की जमाखोरी और मूल्य वृद्धि को रोकने, सभी प्रकार की राहत और बचाव प्रदान कार्य इनमें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले नियंत्रण क्षेत्र की देखभाल करेंगे तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने तथा आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और मूल्य वृद्धि करने वालो के चालान कर सकेंगे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा हैं कि सम्बंधित एसडीएम अपने अपने उपमण्डल के इन्सीडंट कमान्डंर होगे। उन्होंने बताया कि जिलें में 12 डयूटी मजिस्ट्रेट तथा 10 डयूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व में नियुक्त किये गये हैं जो 26 मई 2021 से आगामी आदेशों तक इन आदेशों की पालना करेगें। उन्होंने बताया कि इन्सीडंट कमान्डंर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के अधिकारी/ सम्बंधित क्षेत्र के एस एच ओ भी आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त इस कार्य के लिए जिले में ओवरआल इन्चार्ज रहेंगे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment