ग्रीनहेक कम्पनी  ने 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किये

By Sahab Ram
On: May 26, 2021 2:37 PM
Follow Us:

ग्रीनहेक कम्पनी  ने 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किये

ग्रीनहेक कम्पनी  ने 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किये

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 26 मई। कोरोना मरीजों की मदद के लिए निजी कंपनियों की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज बावल की ग्रीनहेक इंडिया प्रा. लि. ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। डीसी यशेन्द्र सिंह ने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में भिजवा दिया है ताकि जरूरत पडऩे पर इनको प्रयोग में लाया जा सके।

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रीनहेक इंडिया प्रा. लि. ने प्रशासन को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर बहुत सराहनीय कार्य किया है और समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाया है। कोविड महामारी के समय में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सख्त जरूरत है। निश्चित रूप से कोरोना से पीडि़त मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और यह कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

ग्रीनहेक इंडिया प्रा. लि. बावल के एचआर हेड डा. संजीव शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन उपकरणों की मांग को देखते हुए मरीजों के लिए 2 लाख 10 हजार रुपए की लागत से 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने डीसी को बताया कि 15 अप्रैल से रोजाना 60 से 70 जरूरतमंदों को खाना भी दिया जा रहा है और उनका यह कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक कोविड महामारी का प्रकोप खत्म नहीं हो जाता। इस मौके पर प्लांट हेड मिथिलेस कुमार भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बावल की व्हील्स इंडिया कंपनी की ओर से कंपनी के एचआर हेड संतोष कुमार सिंह व सहायक मैनेजर मुकेश सैनी ने 175 लीटर सोडियम हाईपोक्लोराईड, 25 लीटर सैनिटाईजर, पांच-पांच प्लस ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर, 50 पीपीई किटस डीसी यशेन्द्र सिंह को सौंपी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

एसडीएम को सौंपे मास्क व सैनिटाइजर
समाज सेवी ओडी शर्मा व अशोक कुमार ने इसी क्रम में एसडीएम रेवाड़ी को मास्क व सैनिटाईजर मदद के लिए भेंट किए।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment