तीन सरसों मील से लिए सैम्पल्स

By Sahab Ram
On: May 31, 2021 1:38 PM
Follow Us:

तीन सरसों मील से लिए सैम्पल्स

रेवाड़ी, 31 मई। खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेवाडी जिले में अब तक छह सरसों के तेल मिल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन कौशिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को शुद्ध सरसों का तेल खाने को मिले, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए तेल मिलों में जांच अभियान शुरू किया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एफएसएसआई के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज रेवाड़ी जिला में तीन मिलों का निरीक्षण कर तेल के सैंपल लिए, जिसमें दिल्ली रोड स्थित श्री गणेश एग्रो कंपनी, गांव फदनी में जय श्री कृष्णा ऑयल मिल, कोनसीवास रोड स्थित रेवाडी मार्ट का निरीक्षण कर सरसों के तेल के सैंपल भरें। फूड सेफ्टी ऑफिसर की माने तो विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

तीन सरसों मील से लिए सैम्पल्स

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सचिन के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड स्थित श्री गणेश एग्रो कंपनी के मिल मालिक को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। गांव फदनी में जय श्री कृष्णा ऑयल मिल पर तेल के सैंपल लेने पर पाया कि इस मिल को चलाने के लिए फूड लाइसेंस नहीं है और बिना लाइसेंस के ही तेल का कारोबार किया जा रहा है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि लाइसेंस को लेकर मिल मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा और जो भी विभागीय कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
  यहां यह भी बतां दे कि बीते शनिवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेवाड़ी जिला में 3 मिलों पर तेल के सैंपल लिए थे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment