कोसली बाईपास को लेकर डीसी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

By Sahab Ram
On: June 11, 2021 12:33 PM
Follow Us:

कोसली बाईपास को लेकर डीसी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कोसली बाईपास को लेकर डीसी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक /
रेवाड़ी, 11 जून। कोसली बाईपास के निर्माण के लिए डीसी यशेन्द्र सिंह की आज जिला सचिवालय में सहादत्तनगर गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता वीएस मलिक, कोसली तहसीलदार जितेन्द्र ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे।
डीसी ने कहा कि कोसली बाईपास के निर्माण के लिए सहादत्तनगर के ग्रामीण अपनी भूमि देने के लिए तैयार हैं तो वे इस बारे में शनिवार शाम तक बैठक कर एसडीएम कोसली को अवगत करवाएं कि किस रेट में जमीन देने को तैयार हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग सरकार तक भेजी जाएगी तभी इस बारे में कुछ निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसली बाईपास का निर्माण होने से कोसली क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा इससे विकास को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की कनैक्टीविटी अच्छी हो तो वहां के लोग ज्यादा तरक्की कर पाते हैं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment