कोरोना अपडेट : आज 14 मरीज मिले , 10 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: June 14, 2021 1:52 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 14 मरीज मिले , 10 ठीक हुए

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
  • कोविड हेल्थ बुलेटिन : आज कोविड संक्रमण से 10 नागरिक हुए ठीक, 14 नए केस मिले
  • जिला रेवाड़ी का रिकवरी रेट हुआ 97.97 प्रतिशत

रेवाड़ी, 14 जून। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। हमें फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं, कोविड संक्रमण से आज 10 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से आज जिला में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 155 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 133 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1636 सैंपल लिए गए। जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 31 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 2 लाख 53 हजार 825 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment