CTM ने उप तहसील डहीना का किया औचक निरिक्षण, मिली खामियां

By Sahab Ram
On: June 15, 2021 2:40 PM
Follow Us:

CTM ने उप तहसील डहीना  का किया औचक निरिक्षण, मिली खामियां

CTM ने उप तहसील डहीना का किया औचक निरिक्षण, मिली खामियां /

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 15 जून। सीटीएम रोहित कुमार ने मंगलवार को उप-तहसील डहीना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीटीएम रोहित कुमार ने पाया कि उप-तहसील कार्यालय में डीड डिलीवरी रजिस्टर ही नहीं बनाया हुआ था, सब रजिस्ट्रार,  रजिस्टे्रशन लिपिक के स्तर पर यह घोर लापरवाही मिली। इसके अतिरिक्त कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर और मूवमेंट रजिस्टर ठीक मिले। हाजरी रजिस्टर में सतेन्द्र सेवादार पिछले दो माह से अनुपस्थित चल रहा था, निरीक्षण के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इसके अलावा ऑनलाइन प्रमाण पत्र, जमाबंदी, नकल व हल्फनामा आदि का रिकार्ड देखने पर पाया गया कि सर्विस प्रदान करने बाबत फीस का रिकार्ड पूर्ण नहीं मिला।

सीटीएम रोहित कुमार ने नायब तहसीलदार डहीना अजय कुमार को निर्देश दिए कि वसीकाएं पंजीकरण निर्धारित समय अवधि में संबंधित पक्ष को वितरीत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि उप-तहसील के अंदर जो भी जांच के दौरान कमियां मिली है उन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा करें।
इस दौरान सीटीएम रोहित कुमार ने उप-तहसील डहीना में लोगों को दी जा रही सुविधाओं में रजिस्ट्रियों, जमाबंदियों, इंतकाल के साथ-साथ अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा समय सीमा में दी जाने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कार्यों को करवाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मौके पर अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं का लाभ समय रहते लोगों को मिलना चाहिए।
यहां यह भी बतां दे कि अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग के आदेशानुसार व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला की तहसीलों में की गई रजिस्ट्रयों की डिलीवरी का स्टेटस जांचने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment