18 जून को होगी जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक

By Sahab Ram
On: June 16, 2021 12:11 PM
Follow Us:

18 जून को होगी जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
  • 18 जून को होगी जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक  
  • –27 परिवादों की होगी मौके पर सुनवाई: डीसी

रेवाड़ी, 16 जून। जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार 18 जून को प्रात: 11 बजे बाल भवन रेवाडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बैठक में 27 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें पिछली बैठक के लम्बित 18 परिवाद व 9 नए परिवाद शामिल है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी से संबंधित पांच परिवाद, उप निदेशक कृषि व अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी रेवाडी, जिला नगर योजनाकार व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रेवाड़ी से संबंधित दो-दो परिवाद, अतिरिक्त उपायुक्त रेवाडी व उपमण्डल अधिकारी रेवाडी, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाडी, जिला परिवहन अधिकारी, तहसीलदार रेवाडी, तहसीलदार कोसली व खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नाहड़, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाडी, उपमण्डल अधिकारी ना. रेवाडी, जिला प्रबंधक सरल सेवा केन्द्र रेवाड़ी, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी खोल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाडी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाडी, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन कोसली, जिला कल्याण अधिकारी रेवाडी, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रेवाडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेवाडी, तहसीलदार बावल से संबंधित एक-एक परिवाद रखे जाएंगे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment