सोशल मीडिया से मिली शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन ले रहे डीसी यशेंद्र सिंह

By Sahab Ram
On: June 16, 2021 1:00 PM
Follow Us:

सोशल मीडिया से मिली शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन ले रहे डीसी यशेंद्र सिंह

सोशल मीडिया से मिली शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन ले रहे डीसी यशेंद्र सिंह

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी डीसी यशेंद्र सिंह जनता से सही तालमेल बनाये हुए है. जिसका बड़ा उदाहरण ये है कि उनके पास किसी भी माध्यम से पहुँचने वाली शिकायतों पर वो तुरंत एक्शन ले रहे है.  मंगलवार को  सुनील हजारीवास ने रेवाड़ी – महेंद्रगढ़ रोड़ पर लगे साइन बोर्ड की फोटो भेजकर बताया कि साइनबोर्ड सड़क के बीचों बीच लटका हुआ है . जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है .

सोशल मीडिया से मिली शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन ले रहे डीसी यशेंद्र सिंह
साइन बोर्ड हटाने से पहले की तस्वीर

डीसी यशेंद्र सिंह ने इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग सचिन भाटी को निर्देश दिए कि इसे तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाएं ताकि कोई अनहोनी न हो।  जिसके बाद रेवाडी महेन्द्रगढ रोड पर सहारनवास आईटीआई के पास लगे इस साइनबोर्ड को क्रेन की मदद से हटा दिया गया है. इससे पहले भी ऐसी काफी शिकायतें है जो डीसी यशेंद्र सिंह को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमो से प्राप्त हुई उनपर भी तुरंत एक्शन लिया गया.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर
सोशल मीडिया से मिली शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन ले रहे डीसी यशेंद्र सिंह

यहाँ आपको बता दें कि मंगलवार को ही हमने रेवाड़ी –दिल्ली रोड़ स्थित पुलिस लाइन के पास फ़्लाइओवेर के नीचे बने गड्ढ़ों से होने वाली परेशानी की ख़बर दिखाई थी .. कि किस कदर लम्बे समय से जनता यहाँ बने गड्ढो से परेशान है ..डीसी यशेंद्र सिंह ने इस मामले में भी संज्ञान लेते हुए सबंधित विभाग को दिशानिर्देश दिए है ..और कहा है कि एक हफ्ते में सड़क की अच्छी तरीके से मरम्मत करा दी जायेगी .  

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment