अरावली क्षेत्र को हरा भरा करने का विद्यार्थी परिषद ने लिया संकल्प |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अरावली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया युवाओं ने पिलखन नीम जामुन अर्जुन अस्वगंधा और गिलोय आदि के पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल का संकल्प लिया । पिछले पांच वर्षों से युवा प्रत्येक वर्ष गोविंदपुरी गांव के पंचायत प्रतिनिधि पंच राजेंद्र और जयपाल के सहयोग से पांच सौ पौधे लगा रहे है इसके साथ ही युवा इन पौधों को बड़ा होने तक इनका पालन पोषण भी करते हैं ।

विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ता हरिओम कोचर ने बताया कि आज भू जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है और वैश्विक तापमान बढ़ता जा रहा है जो कि पर्यावरण क्षरण के कारण संभव हुआ है। पर्यावरण संरक्षण आज बहुत जरूरी हो गया है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में कर्णिका , कांता ,कोमल, मोहित, जतिन , सौरभ , अनुज , आदि मौजूद रहे।





