टीएक्सडी टैक्नॉलोजी बावल ने नागरिक अस्पताल के लिए सौंपे चिकित्सा उपकरण

By Sahab Ram
On: June 28, 2021 12:29 PM
Follow Us:

टीएक्सडी टैक्नॉलोजी बावल ने नागरिक अस्पताल के लिए सौंपे चिकित्सा उपकरण

टीएक्सडी टैक्नॉलोजी बावल ने नागरिक अस्पताल के लिए सौंपे चिकित्सा उपकरण |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 28 जून। मरीजों की मदद के लिए निजी कंपनियों की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज टीएक्सडी टैक्नॉलोजी प्राईवेट लिमिटिड बावल की महाप्रबंधक अनुराधा, सचिन सिघंल, रोहित यादव, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को नागरिक अस्पताल के लिए 6 लाख 53 हजार 508 रूपए के चिकित्सा उपकरण सौंपे है। इन चिकित्सा उपकरणों में बैड, मरीज स्टूल, फोर स्टैण्ड, बीपी एपरेटस, स्टेथोस्कोप, मैकनटोश सीट 10-10, फूट ऑपरेटिड डस्टबिन-40,  ऑक्सीजन हूड-5, फूमिगेशन मशीन 3-3, इंनफैंट रेडिऐंट वार्मर व व्हील चेयर 2-2 व एक-एक डी टाईप ऑक्सीजन सिलेंडर, यूरीन एनालाईजर, आर्टिफिशियल ब्लैड गैस एनालाईजर शामिल है। अस्पताल में नागरिकों की सुरक्षा व तीसरी लहर में सुरक्षा उपायों के प्रबंध के लिए चिकित्सा उपकरण सौंपे है।

  डीसी यशेन्द्र सिंह ने इन चिकित्सा उपकरणों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में भिजवा दिया है ताकि इनको प्रयोग में लाया जा सके। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कंपनियों ने प्रशासन को चिकित्सा उपकरण देकर बहुत सराहनीय कार्य किया है और समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोविड महामारी के समय में मेडिकल उपकरणों की जरूरत है। निश्चित रूप से पीडि़त मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और यह मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment