रैडक्रास सोसायटी द्वारा 1126 जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवायें गए रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर: डीसी

By Sahab Ram
On: June 30, 2021 12:32 PM
Follow Us:

रैडक्रास सोसायटी द्वारा 1126 जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवायें गए रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर: डीसी

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रैडक्रास सोसायटी द्वारा 1126 जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवायें गए रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर: डीसी /
रेवाड़ी, 30 जून। कोरोना संकटकाल में कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके स्वजनों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों को डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व वॉलेटियर द्वारा जरूरतमंद को मांग अनुसार डोर-टू-डोर सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया। पोर्टल पर कुल 1583 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1126 आवेदकों को मांग अनुसार घर द्वारा पर रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं गए, तथा 455 आवेदन रिजेक्ट किए गए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि इस संकटकाल में बहुत से कोविड ग्रस्त मरीज होम आइसोलेशन में थे। इसके अलावा, अन्य बीमारियों से ग्रस्त बहुत से मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती थी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में होम आइसोलेशन में रह रहे ऐसे जरूरतमंद लोगों को उनके घर द्वार पर वॉलेटियरों द्वारा रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment