नकद खेल पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवदेन, 25 जुलाई अंतिम तिथि

By Sahab Ram
On: July 5, 2021 1:41 PM
Follow Us:

नकद खेल पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवदेन, 25 जुलाई अंतिम तिथि

नकद खेल पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवदेन, 25 जुलाई अंतिम तिथि .

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 5 जुलाई। खेल विभाग ने खिलाडियों से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की वेबसाईट से आवदेन पत्र प्राप्त कर 25 जुलाई तक जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार हर साल उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। अंतर्राष्टï्रीय और राष्टï्रीय स्तर की विभिन्न 29 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में एक अपै्रल 2020 से 31 मार्च 2021 के दौरान पदक जीतने वाले खिलाडियों से 25 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। आवदेन पत्र विभाग की वेबसाईट हरियाणस्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटआईएन से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्हेांने बताया कि अंतिम तिथि के बाद आवदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और आवेदन करने वाले खिलाड़ी को फार्म पूरी तरह भरना होगा। फार्म में नाम, पिता का नाम, पता, बैक अकाऊंट का ब्यौरा सहित खेल प्रतियोगिता का पूरा ब्यौरा भी देना होगा। साथ ही संबंधित खेल की फडरेशन या एसोसिएशन से फार्म को वेरिफाई भी करवाना होगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment