पानी संकट : डीसी ऑफिस पहुँची महिलाएं

By Sahab Ram
On: July 6, 2021 8:48 AM
Follow Us:

पानी संकट : डीसी ऑफिस पहुँची महिलाएं

पीने के पानी की सप्लाई को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर आज भक्ति नगर के निवासियों ने जिला सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया . जहाँ आरोप लगाया कि डीसी के रीडर बताने वाले व्यक्ति ने उनकी कॉलोनी की पाइप लाइन का वाल बंद करावा दिया. जिसके कारण उनके सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिला सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के सामने खड़ी ये महिलायें रेवाड़ी सेक्टर 18 से सटी भक्ति नगर ढालियावास गाँव की है. जिन्हें करीबन दस वर्षों से सेक्टर 18 से पानी की सप्लाई मिल रही थी . लेकिन दस दिनों से इस कॉलोनी की पाइप लाइन का वाल बंद कर दिया गया है. जिसके कारण इस कॉलोनी में पानी की किल्लत हो गई है .

पानी सप्लाई को चालू करने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने कहा कि डीसी का रीडर बताने वाले एक व्यक्ति ने उनकी सप्लाई बंद करवा दी है . और पानी ना मिलने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों को इस बारे में शिकायत की गई थी , लेकिन कोई सुनवाई ना होने के चलते वो डीसी ऑफिस पहुँचे है .

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment