महिला अपराध होने पर पीड़िता को वन स्टॉप सैन्टर में मिलती है सभी सहायता

By Sahab Ram
On: July 8, 2021 12:50 PM
Follow Us:

महिला अपराध होने पर पीड़िता  को वन स्टॉप सैन्टर में मिलती है सभी सहायता

महिला अपराध होने पर पीड़िता को वन स्टॉप सैन्टर में मिलती है सभी सहायता.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 8 जुलाई। महिला एंव बाल विभाग की ओर से जिला रेवाड़ी में ट्रामा सैन्टर के सामने जनता सर्विस स्टेशन के प्रथम तल पर वन स्टॉप सैन्टर (सखी केंद्र ) चलाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान माह अप्रैल 2020 से जून 2021 तक वन स्टॉप सैन्टर (सखी) में 556 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें घरेलू हिंसा- 391, साईबर क्राईम-13, दहेज-7, गुमशुदा-46, रेप-2, यौन शोषण-2, बाल विवाह-1 व अन्य मामलों से संबन्धित-94 शिकायतों में पीडि़त महिलाओं/ किशोरियों ने वन स्टॉप सैन्टर (सखी) का रूख किया और सैन्टर में दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया।

कोरोना महामारी के दौरान वन स्टॉप सैन्टर (सखी) में 556 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें पीडि़त महिलाओं/ किशोरियों ने विभिन्न सुविधाओं का लाभ जैसे काउंसलिंग-389, पुलिस सहायता-43, कानूनी सहायता-3, मैडिकल सहायता-43 व 78  अस्थाई आश्रय दिया जिसमें उनको खाने पीने रहने की मुफ्त सुविधा प्रदान की गई। वन स्टॉप सैंटर प्रशासक सुमन यादव ने बताया कि वन स्टॉप सैन्टर में आये घरेलू हिसा के ज्यादातर केसों का समाधान कार्यालय द्वारा की गई काउंसलिंग से ही हो जाता है। वन स्टॉप सैन्टर में घरेलू हिंसा, रेप, शारीरिक, मानसिक शोषण दहेज उत्पीडन, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे तमाम मामलों में पीडि़त महिलाओं को काउंसलिंग, पुलिस, कानूनी, मैडिकल सहायता तथा अस्थाई आश्रय (5 दिन) के जरिये पीडि़त महिलाओं की समस्यों का समाधान करवाया जाता है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने बताया कि संपर्क करने के लिए ट्रामा सैन्टर के सामने जनता सर्विस स्टेशन के प्रथम तल पर वन स्टॉप सैन्टर(सखी) स्थापित किया गया है, या दूरभाष नंबर 02174-255230, महिला हैल्पलाईन न0-181, और व्हाट्सअप नंबर 9729289504 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment