10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पूरा करने के लिए डीसी ने की बैठक

By Sahab Ram
On: July 8, 2021 12:57 PM
Follow Us:

10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पूरा करने के लिए डीसी ने की बैठक

  • 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पूरा करने के लिए डीसी ने की अधिकारियों बैठक
  • शहर व ग्रामीण क्षेत्र को हराभरा बनाने के लिए जिले में 10 लाख लगाएं जाएंगे पौधे: डीसी यशेन्द्र सिंह

रेवाड़ी, 8 जुलाई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि रेवाडी जिला में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए 10 लाख पौधे लगाए जाएगें, जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें एचएचआईआईडीसी बावल व धारूहेड़ा एक लाख, एचएसवीपी द्वारा 65 हजार, नगर परिषद रेवाडी द्वारा 35 हजार, सीईओ जिला परिषद द्वारा 15 हजार, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांन्त्रिकी, लोक निर्माण, बागवानी द्वारा 5-5 हजार पौधे, धारूहेड़ा व बावल नगर पालिकाओं द्वारा 15 हजार, डीडीपीओ द्वारा 1.5 लाख पौधे लगाएं जाएंगे, वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को 16 हजार फल के पौधे वितरित किए जाएगें जो अपने घर या उनके आसपास लगा सकें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी यशेन्द्र सिंह आज जिला सचिवालय में पौधारोपण को लेकर वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीसी ने कहा कि पौधारोपण करने के पश्चात उसकी लोकेशन व फोटो को व्हाटसअप गु्रप पर शेयर किया जाएं। उन्होंने कहा कि जहां पर स्पेस कम है वहां पर मियावाकी पद्घति द्वारा पौधारोपण किया जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी व पंचायती भूमि पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का कार्य किया जाएं। यशेन्द्र सिंह ने कहा कि बड़ व पीपल के पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाएं जाएं क्योंकि 90 प्रतिशत ऑक्सीजन इनसे मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर, औद्योगिक क्षेत्र, हुडडा व सडक़ो की ग्रीन बेल्ट में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का कार्य किया जाएं।

बैठक में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम व सीईओ जिला परिषद रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीएसपी अमित भाटिया, जिला वन अधिकारी सुंदरलाल, आरएफओ संदीप, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग इन्द्रजीत, एसडीओ कृषि डॉ दीपक, नगर परिषद के एमई अजय सिक्का, अपना मन संस्था के पदाधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment