सर्व दिव्यांगजन उत्थान समिति की मासिक बैठक का आयोजन

By Sahab Ram
On: July 12, 2021 2:46 PM
Follow Us:

सर्व दिव्यांगजन उत्थान समिति की मासिक बैठक का आयोजन

दिव्यांगजन सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं .

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कोसली :   समाजसेवी होशियार सिंह नम्बरदार ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न अंग है , समाज में दिव्यांगजनों की मदद करना हम सब का परम कर्तव्य बनता है | इसलिए इनका सहारा बन कर समाज में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए | वे रविवार को कोसली में सर्व दिव्यांगजन उत्थान समिति की मासिक बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर बोल रहे थे | इस मासिक बैठक में दिव्यांग शिक्षक भूदत शर्मा ने दिव्यांगों के कल्याण और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि पहले तो हमें शिक्षित होकर अपने हितों की जानकारी होनी चाहिए , ताकि हम सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में दिए जाने वाले 4% आरक्षण का लाभ उठा सकें |

जिला रैडक्रास समिति में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कुर्सी बुनकर का काम उपलब्ध करवाया जाता है। नैशनल हैंडीकैप्ट फाइनेंस एंड डेवलपमेंट  नई दिल्ली, दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना जिला समाज कल्याण विभाग व जिला कल्याण विभाग द्वारा अपना व्यवसाय या अन्य काम धंधा करने के लिए बहुत ही सस्ते दर पर लोन दिया जाता है। भूदत शर्मा  ने कहा कि असमर्थ दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए  तथा  अपना स्वरोजगार या व्यवसाय स्थापित करके अपने जीवन को समर्द्ध बनाए ,  जिससे आप किसी पर आर्थिक रूप से बोझ न  बन सकें | इस अवसर पर प्रधान जसवंत सिंह , बुधराम , समाजसेवी दयावान, होशियार नम्बरदार, महासचिव कुलदीप, अर्जुन देव , सुबेदार ईश्वर सिंह कृष्ण, नरसी, भूपेंद्र, रोहतास, नरेश आदि अनेक दिव्यांगजन उपस्थित थे |

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment