वन महोत्सव कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने किया ई-पौधाशाला एप का शुभारंभ

By Sahab Ram
On: July 25, 2021 1:54 PM
Follow Us:

वन महोत्सव कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने किया ई-पौधाशाला एप का शुभारंभ

रेवाड़ी, 25 जुलाई। स्थानीय जिला सचिवालय परिसर में आज जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी चिरंजीव राव, नगरपरिषद  चेयरपर्सन पूनम यादव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, उपमण्डल अधिकारी ना रेवाड़ी रविन्द्र कुमार यादव, उपमण्डल अधिकारी ना बावल संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। वन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करने उपरांत जिला सचिवालय सभागार में दिखाए गए लाइव प्रसारण कार्यक्रम से जुडकर विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल द्वारा दिए गए प्रेरक सन्देश को सुना।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भावी युवा पीढ़ी को खुशहाली व विरासत में भरपूर जल देने के लिए हमें सजग होकर पर्यावरण के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने ई-पौधाशाला ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे नर्सरी से अपना मन चाहा पौधा ले सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौधे लगाने व उनकी देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है ताकि बच्चों का पौधारोपण के प्रति रूझान बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार 3 करोड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ को अपना साथी बनाएं क्योंकि मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक पेड़ से संबंध रहता है।

विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने व अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए ताकि शुद्ध आक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण  संतुलन बनाए रखने के लिये पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये और उसको पाल-पोश कर बडा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके जहां हम धरती को हराभरा बना सकते हैं, वहीं प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण से ऑक्सीजन की प्राप्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों में होने वाले जन्मदिन, विवाह, सालगिरह आदि समारोह के उपलक्ष में पौधारोपण करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल करनी चाहिए। पौधा रोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें और इसे जन आंदोलन का रूप देकर विशेष मुहिम के तहत जिले को हराभरा करने का संकल्प लें।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

  विधायक ने कहा कि यदि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाऐगें तो इससे हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दूषित होने के कारण हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और इन पेड़ पौधों की देखभाल भी अवश्य करें।
विधायक  ने कहा कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हम सभी को यह दिखा दिया कि आक्सीजन की हमें कितनी अधिक जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि पेड-पौधें कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करतें हैं और मनुष्य के लिए आक्सीजन देते हैं, इसलिए हमें आक्सीजन की महता को समझते हुए ज्यादा से पौधे लगाने चाहिए और उन्हे पाल-पोश कर बडा करना चाहिए ताकि हमारी भावी पीढी को आक्सीजन की कमी महसूस ना हो।

जिला वन अधिकारी सुन्दर लाल ने जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणो का स्वागत करते हुए कहा है कि जिले में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए 10 लाख पौधे लगाए जाएगें, जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें वन विभाग द्वारा 8 लाख पौधारोपण का कार्य किया जा रहा हैं, तथा दो लाख पौधे एचएचआईआईडीसी बावल व एचएसवीपी द्वारा लगाये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले का वन क्षेत्र बढा, लेकिन वन क्षेत्र को ज्यादा बढाने की दिशा में ओर तेजी से कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर बच्चों व अन्य गणमान्य लोगों, सामाजिक संस्थाओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किये गये।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment