जिला रेवाड़ी पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिये लिंक भेजकर धोखाधडी करने वाले जलसाझो से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 12:31 PM
Follow Us:

जिला रेवाड़ी पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिये लिंक भेजकर धोखाधडी करने वाले जलसाझो से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

जिला रेवाड़ी पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिये लिंक भेजकर धोखाधडी करने वाले जलसाझो से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत कोविड-19 के चलते ही वर्क फ्रोम होम का कल्चर बढा है। इसी के चलते फ्रोडस्टर whatsappके माध्यम से “Spend a few minutes every day ,You can earn 30,000 rupees per month !Let us unite .Beat the new coronavirus Long press the message or reply to number 1 to join us” जैसे मैसेज सर्कुलेट करते है व अच्छे पैकेज का लालच देते हैं ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसी के बहकावे में आकर यूजर लिंक पर क्लिक करके अपनी सारी बैंकिंग डिटेल्स ,ओ.टी.पी. व अपनी फोटो आई.डी. दे देता है। जिससे उसे आर्थिक ऩुकसान उठाना पड़ सकता है व वह अपने व्हाट्सएप अकाऊंट से भी हाथ धो सकता है । इससे बचने के लिए मेल,मैसेज व चैट से प्राप्त होने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे व यू.आर.एल. को अच्छी तरह से चैक करें।

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व लिंक शेयर ना करें। अपने फोन में कोई भी थर्ड पार्टी एप इंस्टाल ना करें व सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ही एप व एंटी-वायरस एप्लीकेशन इंस्टाल करें । अधिक जानकारी के लिए ट्वीटर पर @CyberDost को फोलो करे व  cybercrime.gov.in को विजिट करें ।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment