जिला रेवाड़ी पुलिस ने फेक वी.पी.एन. लिंक के जरिये धोखाधडी करके कंप्युटर सिस्टम का डाटा चोरी करने वालों से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 12:41 PM
Follow Us:

जिला रेवाड़ी पुलिस ने साईबर अपराध से बचने के लिए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत आजकल साईबर अपराधियों द्वारा नवीनतम तकनीकी हथकंडे अपनाकर पैसे व पर्सनल जानकारी हथियाई जा रही है ।आज कोविड-19 महामारी के चलते हम घर से ही अपना काम ऑनलाईन माध्यम से करते है व अपनी निजता व डाटा की सुरक्षा के लिए Hotspot Shield,NordVPN,AvastSecurelineजैसे वी.पी.एन. इस्तेमाल करते है। जिसका फायदा  साईबर अपराधी उठाते है व हुबहु इन वी.पी.एन. जैसी मिलती-जुलती फेक वेबसाईट तैयार करते हैं।जिसे असल वेबसाईट व वेब एप्लीकेशन से अंतर कर पाना मुश्किल होता है ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हम वी.पी.एन. इस्तेमाल करने के लिए गुगल सर्च करते हैं जहाँ सर्च रिजल्ट में हमें फेक वी.पी.एन. का लिंक मिलता है। जहाँ से हम मालवेयर डाऊनलोड  करते हैं। जो हमारे कंप्युटर सिस्टम में इंस्टाल होकर बैकग्राऊंड में हमारा पर्सनल डाटा डिलीट,मोडिफाई  व रिमोट सर्वर पर सैंड करते हैं व कंप्युटर सिस्टम की रक्षा प्रणाली को बंद कर स्पाईवेयर का काम करते हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इससे बचाव के लिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाईटस से ही वी.पी.एन. डाउनलोड करे। मेल,मैसेज व चैट से प्राप्त संदिग्ध अटैचमैंट को खोलने से बचे। डाउनलोडेड फाईल के एक्सटेंशन को अच्छे से चैक करे। अपने ऑपरेटिंग सिस्टम व एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को निरंतर अपडेट करते रहे व और अधिक जानकारी के लिए ट्वीटर पर @CyberDostको फोलो करे व  cybercrime.gov.in को विजिट करें ।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment