क्रेडिट कार्ड बंद कराने के चक्कर में रेवाड़ी के क्लर्क का बैंक अकाउंट खाली

By Sahab Ram
On: August 14, 2021 2:08 PM
Follow Us:

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के चक्कर में रेवाड़ी के क्लर्क का बैंक अकाउंट खाली

हर दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आते है। इनमे से एक मामला रेवाड़ी के ही राजकीय महाविद्यालय में बतौर क्लर्क काम करने वाले रेवाड़ी के गांव तिहाड़ा निवासी देवेन्द्र कौशिक का है। जिसने अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए गूगल के जरिए टोल फ्री नंबर सर्च किए। क्रेडिट कार्ड तो बंद नहीं हुआ, लेकिन उसके खाते से 45 हजार से ज्यादा जरूर साफ हो गए। खाते से नकदी पैसा निकलने का मैसेज आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में टोल फ्री नंबर पर बात करने वाला शख्स झारखंड का बताया जा रहा है। देवेन्द्र कौशिक ने बताया कि उन्होंने SBI का क्रेडिट कार्ड लिया हुआ था। लेकिन वह इस क्रेडिट कार्ड को बंद कराना चाहते थे।

शुक्रवार को उन्होंने कंपनी को कॉल किया तो बताया गया कि वह ऑनलाइन ही अपना क्रेडिट कार्ड बंद करा सकते है। इसके बाद देवेन्द्र ने यहां नंबर तो मिल गए, लेकिन नंबर बैंक अधिकारी के नहीं, बल्कि शातिर ठग के निकले। शातिर ठग ने देवेन्द्र से बैंक से संबंधित पूरी जानकारी जुटाई और फिर हेल्प करने की बजाए खाते से 45 हजार 700 रुपए निकाल लिए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

ठग ने खाते की जानकारी जुटाने के बाद पहले एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करवाया। फिर ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए ही धोखाधड़ी की। खाते से नकदी साफ होने लगी तो उसने तुरंत बैंक में संपर्क किया, जहां पता चला कि मदद करने वाला बैंक अधिकारी नहीं, बल्कि शातिर ठग है। उसके बाद उसने खाते को बंद कराया। देवेन्द्र कौशिक ने रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment