फर्जी आरटीओ टैक्स काटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 1, 2021 1:31 PM
Follow Us:

फर्जी आरटीओ टैक्स काटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

थाना बावल पुलिस ने फर्जी आरटीओ टैक्स काटने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव रुध निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता भंवर सिंह निवासी गोपालनगर जयपुर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वो अपनी बस टैक्सी से जयपुर से चण्डीगढ जा रहा था। इसके बाद उसने हरियाणा बोर्डर पर स्थित नैचाना कट रुध गांव के पास हिम्मत सिंह निवासी रुध से आरटीओ टैक्स कटवाया, जिसकी रसीद उसने प्राप्त की।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

यह रशीद उसने आगे जाकर आरटीओ साहब को दिखाई तो उन्हें यह रशीद फर्जी बताकर गाङी का चालान काट दिया गया । जिसपर पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान थाना बावल पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी हिम्मत निवासी रुध जिला रेवाड़ी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment