बाजार आलू से एथेनॉल बनाने पर किया जा रहा शोध – सहकारिता मंत्री

By Sahab Ram
On: October 7, 2021 9:23 AM
Follow Us:

बाजार आलू से एथेनॉल बनाने पर किया जा रहा शोध – सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा बाजरे और आलू से एथेनॉल बनाने के लिए शोध किया जा रहा है. और अगर इसमें कामयाबी मिली तो रेवाड़ी महेंद्रगढ़ के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा . डॉ बनवारी लाल ने कहा कि बाजरे का इस्तेमाल ना के बराबर है. पिछले वर्ष भी बाजरे से बिस्किट और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने की दिशा में काम किया गया था.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बाजरे की खरीद एमएसपी पर ना किये जाने के सवाल पर कहा कि सरकार ने कहा है कि अगr किसानों को भाव नहीं मिलता है तो सरकार 25 प्रतिशत बाजार खरीद करेगी. आपको बता दें कि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रूपए सरकार ने निर्धारित किया हुआ है. लेकिन सरकार बाजार खरीद नहीं रही है. और रेवाड़ी मंडी में किसान बाजरा 12 सौ से 14 सौ प्रति किवंटल बेचने को मजबूर है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि गन्ना खरीदने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. प्रदेश के सभी शुगर मील के एमडी के साथ बैठक की गई है. जिन्होंने कहा है कि शुगर मील की मेंटेनस हो चुकी है. और सभी शुगर मील 26 अक्तूबर से नवंबर तक पूरी तरह से शुरू हो जायेगी. किसानों को किसी तरह की दिक्कत ना आयें उसके लिए भी इंतजाम किये गए है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment