नगर परिषद EO ने ली बल्क वेस्ट जनरेटर की बैठक

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 1:53 PM
Follow Us:

नगर परिषद EO ने ली बल्क वेस्ट जनरेटर की बैठक

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी अभय सिंह ने शुक्रवार को  सभी बल्क वेस्ट जनरेटर की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरन्ट, समारोह स्थल, स्कूल, हॉस्पिटल के संचालकों को निर्देश दिए कि वे गीले कचरे का स्वंय की जगह पर निस्तारण करेंगे तथा सूखा कचरा नगर परिषद की डोर टू डोर गाडियों में डालेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने यहां प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक द्वारा सभी बल्क वेस्ट जनरेटर को कम्पोस्ट खाद बनाने की अलग अलग विधि के बारे में बताया गया तथा और गीले व सूखे कचरे से किस प्रकार से कम्पोस्ट खाद बनाई जाती है बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट नियम, 2016 व राष्ट्रीय हरित प्रधिकरण के दिशा निर्देशों अनुसार प्लास्टिक आइटम का प्रयोग नहीं करना है। यदि कोई डिस्पोजल आइटम आदि का प्रयोग करते हुए पाए जाते है तो नगरपरिषद रेवाड़ी द्वारा ठोस अपशिष्ट नियम, 2016 के तहत आपके विरुद्ध सख्त कार्यवाही  की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment