घर में लगी, परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान

By Sahab Ram
On: October 15, 2021 9:54 AM
Follow Us:

घर में लगी, परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान

रेवाड़ी में गुरूवार देर रात दुर्गा कॉलोनी के एक घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार  आग की चपेट में आने से बच गया। आग की चपेट में आने से चार बाइक सहित घर का सामान जलकर राख हो गया। परिवार का कहना है कि करीब रात 11:30 बजे शार्ट सर्किट से घर में नीचे आग लग गई, परिवार ऊपर सो रहा था। जैसे ही धुआ के कारण परिवार के सदस्यों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिवार के सदस्य हड़बड़ा कर उठे नीचे देखा तो पूरे घर में आग फैल चुकी थी। परिवार ने पीछे से कूदकर अपनी जान बचाई और तुरंत दमकल केंद्र को इसकी सूचना दी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल केंद्र की गाड़ियां आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंची। परिवार ने पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने प्रयास से ही आग पर काबू पाया | लेकिन तब तक चार बाइक सहित घर का सामान जलकर राख हो चुका था।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

परिवार का कहना है कि उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन उनकी गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया। गौर करने वाली बात यह है कि दमकल विभाग के पास आग बुझाने के लिए 2 साल पहले ही दो बाइकें भी पहुंची थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये बाइकें अभी तक इस्तेमाल क्यो नहीं हुई।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment