सीएम विंडो व सरल पोर्टल के लंम्बित आवेदनों का शीघ्र करे निपटान : सीटीएम

By Sahab Ram
On: October 18, 2021 11:43 AM
Follow Us:

सीएम विंडो व सरल पोर्टल के लंम्बित आवेदनों का शीघ्र करे निपटान : सीटीएम

सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सरल पोर्टल व सीएम विंडो से लम्बित आवेदनों व शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें ताकि पोर्टल पर जिला की रैकिंग में और सुधार हो सके। नगराधीश रोहित कुमार ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सरल पोर्टल व ई-ऑफिस प्रणाली की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं सीएम विंडो, सरल पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग व सर्विस को देखें और उस पर कार्यवाही करें।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। सीटीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें।  उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर अभी तक कुल 15 हजार 365 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 14 हजार 878 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, बाकि लम्बित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।

ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस करने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है, इसी प्रणाली के तहत कार्यालयों में सभी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से की जाएं। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है, इससे कार्यालयों में सभी कार्य पेपरलैस व समयसीमा में होंगे तथा ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और कर्मचारियों की जिम्मेवारी भी बनेगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment