रेवाड़ी डीएमसी ने किया निर्माणाधीण सडक़ का निरीक्षण

By Sahab Ram
On: January 6, 2022 3:56 PM
Follow Us:

रेवाड़ी डीएमसी ने किया निर्माणाधीण सडक़ का निरीक्षण

रेवाड़ी नव नियुक्त जिला नगरायुक्त भारत भूषण गोगिया ने गुरूवार को महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास तक बनाई जा रही सडक़ का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्माण कंपनी व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री के सैंपल लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

डीएमसी गोगिया ने केन्द्र व राज्य सरकार ओर से कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जारी की गई हिदायतों की अनुपालना में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर शहर में कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग की। इस दौरान बिना मास्क के एक दर्जन चालान काटे गए तथा मास्क न लगाने वालों को मास्क भी वितरित किए गए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि कोविड नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर ईओ नप अभय सिंह, सोहन सिंह, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment