रेवाड़ी के मसानी बैराज पर पर्यटक स्थल का सपना कभी सपना ही ना रह जायें !

By Sahab Ram
On: January 13, 2022 12:29 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के मसानी बैराज पर पर्यटक स्थल का सपना कभी सपना ही ना रह जायें !

रेवाड़ी अपडेट : दिल्ली –जयपुर हाइवे स्थित जिला रेवाड़ी के मसानी बैराज को एक बड़ा पर्यटक स्थल बनाने की सरकार की योजना है. लेकिन लम्बे समय से यहाँ कोई ज्यादा काम नहीं हो पाया है.जिसके कारण बैराज और आस-पास गंदगी का फ़ैल रही थी. जिसे साफ़ करने के लिए  स्वच्छ भारत मिशन के तहत हिटाची एशकीमों कम्पनी की स्पोनशरशिप से मयू एंड ग्रीन हॉप व नगरपालिका धारूहेड़ा की टीम द्वारा मसानी बैराज पर साफ-सफाई का कार्य किया गया।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एसडीएम बावल संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर सफाई टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मसानी बैराज को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मसानी बैराज में प्रवासी पक्षी भी आते है।

रेवाड़ी के मसानी बैराज पर पर्यटक स्थल का सपना कभी सपना ही ना रह जायें !

एसडीएम संजीव कुमार ने मसानी बैराज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए और हिटाची कम्पनी के अधिकारियों ने उक्त स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में सीएसआर के तहत यथा सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस सफाई अभियान कार्यक्रम में सीएमजीजीए अमन वालिया, वन विभाग, प्रदुषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारियों सहित हिटाची एशकीमों कम्पनी के अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

आपको बता दें कि जल संरक्षण के लिए करीबन 4 दशक पहले खालियावास गाँव और मसानी के पास साबी नदी पर बैराज बनाया गया था. जिस जगह को पर्यटल स्थल बनाने के लिए हरियाणा की मनोहर सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में योजना शुरू की थी. उस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद इस जगह का अवलोकन किया था और बड़ी बड़ी बातें की गई थी. लेकिन उसके बाद से अबतक सभी पर्यटक स्थल के सपने की भूल गए. योजना थी कि यहाँ झील विकसित करके बोटिंग इस जगह को पर्यावरण के लिहाज से भी विकिसत किया जाएगा. लेकिन अबतक हुआ क्या है वो सबके सामने है.

उस समय की गई कवरेज का वीडियो :

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment