रेवाड़ी के 18 गाँवों 50 फीसदी से ज्यादा एससी जाति की आबादी , जिनमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हो रहा कार्य

By Sahab Ram
On: January 13, 2022 12:55 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के 18 गाँवों 50 फीसदी से ज्यादा एससी जाति की आबादी , जिनमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हो रहा कार्य

रेवाड़ी अपडेट : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में विकास कार्यो हेतु प्राप्त राशि से किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर परिवारों का सर्वे करें तथा जो कार्य फिजीबल है उन कार्यो पर तुंरत कार्यवाही की जाएं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उन्होंने बैठक में बताया कि जिले के पांच खण्डों के 18 गांवों को इस कार्य के लिए चिह्निïत किया गया है। उन्होंने बताया कि इन 18 गांवों में से 9 गांवों का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांवों का स्कोर 70 आने पर गांव को आदर्श गांव घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए अधिकारी पूरी तनमयन्ता से कार्य करें ताकि विकास कार्यो को तेजी से पूरा किया जा सकें। उन्होंने कहा कि उपरोक्त 18 गांवों को 20 लाख रूपए प्रति गांव के हिसाब से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत हुई है, जिससे इन गांवों में विकास कार्य किए जाने है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

बैठक में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव खरखड़ा व भाड़ावास में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरखड़ा गांव में बैंक की शाखा, भाड़ावास में व्यायामशाला व रिचार्ज बोरवैल, सामुदायिक केन्द्र का निर्माण, दोनों गांवों में जोहड़ का निर्माण व ओपन जिम इत्यादि का कार्य भी किया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारी कार्य शुरू करें।
बैठक में डीडीपीओ एचपी बसंल, एलडीएम भूपेन्द्र राव, बीडीपीओज, एपीओ अर्जुन गुप्ता, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment