पड़ोसी राज्यों में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर शराब तस्करी पर लगाए रोक : एडीसी

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 2:36 PM
Follow Us:

पड़ोसी राज्यों में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर शराब तस्करी पर लगाए रोक : एडीसी

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पड़ोसी राज्यों में होने जा रहे आम चुनावों के दृष्टिगत शराब की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एडीसी जयदीप कुमार ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के तहत अधिकारी पूरी तरह चुस्त एवं मुस्तैद रहें और अवैध शराब की अन्य राज्यों में होने वाली अवैध तस्करी पर रोक लगाएं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की कार्यवाही में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब की खपत और आपूर्ति पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। बिना परमिट के शराब की एक बूंद भी ठेके से बाहर नहीं निकलनी चाहिए। तस्करों की सूची बनाकर निगरानी करने को कहा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

पड़ोसी राज्यों में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर शराब तस्करी पर लगाए रोक : एडीसी

एडीसी ने निर्देश दिए कि शराब तस्करी में संलिप्त रहने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अवैध रूप से शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास करें। जिले के साथ लगते बार्डर पर विशेष रूप से निगरानी की जाए। बिना जांच के किसी भी वाहन को न आने-जाने दिया जाए। पुलिस नाका की विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे जिला में कहीं भी किसी भी सूरत में अवैध रूप से शराब उत्पादन नहीं होना चाहिए। उन्होंने गोदामों की भी जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब की स्टोरेज नहीं होनी चाहिए।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment