हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर जानिए कब होंगे चुनाव

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 2:29 PM
Follow Us:

हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर जानिए कब होंगे चुनाव

हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पहले इस मामले की सुनवाई 18 जनवरी को होनी थी. मगर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 फरवरी तक डेट बढ़ा दी गई थी. मगर अभी नई अपडेट आ रही है कि अब मामले की सुनवाई के लिए तारीख और भी आगे बढ़ा दी गई है. अब 8 महीने बाद ही इस मामले में किसी तरह की सुनवाई होने की उम्मीद है. नई तारीख में 22 सितंबर 2022 तय की गई है.आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी 2021 को ही समाप्त हो चुका है.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

यह है मामला

गुरुग्राम निवासी प्रवीण चौहान ने 15 मई 2021 को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 2020 में किए गए संशोधन को भेदभावपूर्ण और असंवैधनिक बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट को कहा गया कि अधिनियम में संशोधन कर अब सीटों का आरक्षण बी सी ए श्रेणी के लिए आरक्षित करना अनिवार्य है और न्यूनतम 2 सीटों का आरक्षण जरूरी है. हरियाणा में 8% के अनुसार केवल 6 जिले हैं जहां 2 सीट आरक्षण के लिए बचती हैं. 18 जिलों में केवल 1 सीट आरक्षित की जानी है जबकि सरकार ने प्रावधानों के अनुसार न्यूनतम 2 सीटें अनिवार्य की हैं.

हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर जानिए कब होंगे चुनाव

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

फिर हाईकोर्ट ने कहा था सरकार चाहे तो आरक्षण के नए प्रावधान को निलंबित कर पुराने नियमों के तहत चुनाव करवा सकती है. हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने अंडरटेकिंग दी है कि जब तक इस मामले का फैसला नहीं होता तब तक सरकार भविष्य में चुनाव नहीं करवा सकती है. कोर्ट ने इस मामले को लेकर सरकार को अंडरटेकिंग पर रुख स्पष्ट करने के साथ ही पुराने नियमों के हिसाब से चुनाव करवाने का आदेश लागू किया था.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment